Loading...
अभी-अभी:

गांव में दिखा जंगली वन भैंसा, ग्रामीणों में मची खलबली  

image

Nov 13, 2017

महासमुंद : सरायपाली में सिंघोड़ा वन परिक्षेत्र के कुछ गांवों में एक जंगली वन भैंसा देखा गया है। अचानक गांव में वन भैंसा को देखकर लोगों में खलबली मच गई है। हालांकि देखे गये वन भैंसे से किसी भी प्रकार से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

सूचना के बाद वन विभाग के आला अधिकारी, कर्मचारी भैंसे पर नजर रखे हुए हैं और लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक करने में लगे हैं। वन विभाग की माने तो गोमर्डा अभ्यारण से वन भैंसा भटककर क्षेत्र में पहुंच गया है, जिसे पुन: उसी दिशा में भेजने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि सरायपाली के करीब आधा दर्जन गांवों में वन भैंसे को देखे जाने की खबर है। अक्सर प्रजनन के समय ये वन भैंसे गांव की ओर रूख करते हैं और खतरा महसूस करने पर कभी भी हमला कर सकते हैं। गांव के पालतू पशुओं को भी इनसे खतरा बना रहता है। हालांकि वन विभाग इस दिशा में अपने आपको पूरी तरह से मुस्तैद और तैयार बता रहे हैं।