Loading...
अभी-अभी:

छग के 14 पुलिस अधिकारी होंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

image

Aug 14, 2017

रायपुर : राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2017 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छग पुलिस विभाग के 14 अधिकारियों को उत्कृष्ट तथा विशिष्ठ सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक से नवाजे जाने की घोषणा की गई हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार प्लाटून कमाण्डर स्व शंकर राव को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह उपनिरीक्षक जिला उत्तर बस्तर (कांकेर) स्व अविनाश शर्मा, निरीक्षक बीजापुर रामेश्वर देशमुख तथा लक्ष्मण केंवट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन जिला दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) गोरखनाथ बघेल को पुलिस वीरता पदक से विभूषित किया जाएगा। विशिष्ट सेवाओं के लिए गृह विभाग छग के सचिव अरूण देव गौतम को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा सराहनीय सेवाओं के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर प्रखर पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू रायपुर अरविन्द कुजूर, सेनानी 6वीं वाहिनी रायगढ़ टीआर कोसिमा और पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ लाल उमेंद सिंह शामिल हैं। इनमें पीसी एसटीएफ मुख्यालय बघेरा दुर्ग महेन्द्र कुमार यादव, प्रधान आरक्षक-69 जिला दुर्ग राजेन्द्र कुमार देखमुख, प्रधान आरक्षक-399 जिला-बेमेतरा श्गमोहन और प्रधान आरक्षक-722 डीएसबी जिला-बस्तर संतोष कुमार लोधी भी शामिल हैं।