Loading...
अभी-अभी:

2000 का इनामी नक्सली गिरफ्तार

image

Aug 14, 2017

बलरामपुर : 9 साल से फरार एक नक्सली को चांदो पुलिस ने घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया हैं। इसके ऊपर 2000 का ईनाम घोषित था। ये नक्सली बिहार झारखड़ के बिहारी ग्रुप उसके अलावा राजेन्द्र खरवार के दलम गुट में शामिल था। नक्सली गतिविधियों में शामिल सुधन कोरवा को चांदो पुलिस ने गिरफ्तार कर राहत की सांस ली हैं। उक्त नक्सली 2001 से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहकर हत्या, लूटपाट, लेव्ही असुली जैसे गंभीर वारदातों में शामिल था।

बीते दिनों भारी मात्रा में डेटोनेटर और बारूद जप्त करने के बाद 15 अगस्त की सुरक्षा के मद्दे नजर जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की टीम ने शहरी इलाकों में सर्चिंग बढ़ा दी थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में उक्त नक्सली पुलिस की टीम को देख कर भाग रहा था। जिसकी घेरा बंदी कर पुलिस ने धर दबोचा। कड़ी पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली ने अपना नाम सुधन कोरवा बताया। पुलिस ने इसका रिकॉर्ड खंगाला तो इसके खिलाफ हत्या, लूट सहित 8 मामले चांदो थाना एवं अन्य थानों में दर्ज था।

गिरफ्तार नक्सली पूर्व में भी एक नक्सली गतिविधियों में पड़ोसी राज्य झारखंड के गढवा जेल में 3 साल की सजा काट चूका था। इसके बाद से लगातार फरार था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर तत्कालीन एसपी ने 2000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। अब 9 साल बाद फरार इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर जिला पुलिस ने राहत की सांस ली हैं। वहीं इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं।