Loading...
अभी-अभी:

छजकां का राज्य सरकार के खिलाफ कुर्सी छोड़ो आंदोलन

image

Aug 12, 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) ने राज्य सरकार के खिलाफ कुर्सी छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की। तीन चरणों में चलने वाले इस आंदोलन का आगाज अजीत जोगी ने किया। अजीत जोगी के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इक्कठा हुए।

सुभाष मैदान में पहले सभा हुई, जहां अजीत जोगी के साथ उनके बेटे अमित जोगी, बहू ऋचा जोगी, विधायक आरके राय, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, पूर्व मंत्री विधान मिश्रा सहित आधा दर्जन पूर्व विधायक और करीब 10 हजार कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। मंच से अजीत जोगी सहित तमाम नेताओं ने राज्य सरकार को जमकर कोसा। सरकार पर भ्रष्टाचार प्रदेश बनाने का आरोप लगाया। सभा के बाद कार्यकर्ता सीएम हाउस के घेराव के लिए निकले।

हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सुरक्षा घेरा को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। उग्र जोगी समर्थकों ने टीन के शेड उखाड़ फेंके। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ता घायल हुए, तो कुछ पुलिस वालों को भी चोटें आई। विधानसभा चुनाव को लेकर जोगी की तैयारियां किस तरह से चल रही हैं ये शक्ति प्रदर्शन के जरिए जोगी ने दिखाई।