Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में रात का पारा 4 डिग्री तक गिरा, कड़ाके की ठंड का अनुमान

image

Jan 5, 2018

**रायपुर**। छत्तीसगढ़ में भी ठंड बढ़ने लगी है। रात का पारा 4 डिग्री तक गिरा है, मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान लगाया है। हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। रायपुर शहर का न्यूनतम पारा 11 डिग्री है। शहर के माना इलाके में 9 डिग्री तक पारा गिरा है। राजधानी के खुले और हरियाली वाले इलाके बोरिया , डुंडा , लाभांडी , जोरा , लालपुर , डुमरतलाई , टाटीबंध , सरस्वती नगर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया है। मौसम विभाग ने शीतलहर की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों तक तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। **राज्य के शहर व उनके तापमान...** बिलासपुर - 8 डिग्री सामान्य से 4 डिग्री कम अम्बिकापुर - 4.8 सामान्य से 3 डिग्री कम मेनपार्ट- का न्यूनतम तापमान मात्र 1 डिग्री दर्ज हुआ रायपुर - 11 डिग्री सामान्य माना एयरपोर्ट इलाका - 9 डिग्री , सामान्य 2 डिग्री कम दुर्ग - 7.6 जो कि सामान्य से 6 डिग्री कम है जगदलपुर - 7.6 सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज हुआ