Loading...
अभी-अभी:

जनदर्शन में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, गिरफ्तार

image

Sep 18, 2017

धमतरी : आज उस वक्त खलबली मच गई, जब तोरण डहरे नाम के एक युवक ने कलेक्टर के सामने ही जहर पीने की कोशिश की। इस घटना से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। वहीं उनके अन्य साथी गिरफ्तार साथी को रिहा करवाने की मांग को लेकर कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब हैं कि पूर्व में यही 90 कर्मचारी सामूहिक रूप से इच्छा मृत्यु की मांग कर चुके हैं। दरअसल आदिमजाति कल्याण विभाग से संचालित छात्रवासों में ये कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे थे और करीब दस सालों तक काम किए हैं।

जिसके बाद विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए इनके नियुक्ति को गैर संगत बताते हुए 4 साल पहले काम से निकाल दिया गया। वहीं कलेक्टर ने एक आदेश जारी करते हुए सभी कर्मचारियों को वापस काम में रखने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद भी कर्मचारियों को काम में नहीं रखा गया। पीड़ित कर्मचारी सुरेश नेताम ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद भी आदिमजाति विभाग के अफसर आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते वे बीते चार सालों से भटक रहे। बहरहाल जिला प्रशासन इनके मांगों को लेकर जांच करवाने की बात कह रहे हैं।