Loading...
अभी-अभी:

तालाब में तैरती मिली स्लीपर फैक्ट्री के मजदूर की लाश

image

Nov 4, 2017

बिलासपुर : कोटा स्थित स्लीपर फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की कोटा शराब दुकान के पास तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम भगवान जनक है, जो ओडिशा के जिला गंजम के चौड़ियापूरी का रहने वाला है।

1 नवंबर को मृतक भगवान जनक ने स्लीपर फैक्ट्री से छुट्टी मांग कर अपने घर जाने की बात कही थी, मगर वह घर नहीं पहुंच पाया। आज  देशी शराब भट्टी के समीप एक तालाब में उसकी तैरती हुई लाश नजर आई।

जब वहां के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो वहां पर आग की तरह यह बात फैल गई और लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस की टीम मौके पर  पहुंची। मृतक भगवान जनक के जेब में कुछ ओडिया भाषा में नाम व नंबर लिखा हुआ मिला, उसी के सहारे कोटा पुलिस ने स्लीपर फैक्ट्री में जाकर पता लगाया, तो उसकी पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त हुई।

स्लीपर फैक्ट्री में काम करने वाले सुपरवाइजर ने इस बात की पुष्टि की कि मृतक मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है। कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।