Loading...
अभी-अभी:

थाने के सामने महिला ने किया आत्मदाह, 100 फीसदी जली  

image

Oct 17, 2017

रायपुर : गंज थाने के सामने महिला ने आत्मदाह की कोशिश की हैं। महिला ने खुद को आग लगा लिया, जिससे पुलिस भी सकते में आ गई। बता दें कि महिला गंज थाने में बंद अपने बेटे से मिलने आई थी।

खुद को आग लगाने वाली महिला का आरोपी बेटा जुए के आरोप में थाने में बंद था। फिलहाल महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टर का कहना है कि महिला 100 फीसदी तक जल गई हैं। हालांकि अभी भी बर्न यूनिट में उसे बचाने की कोशिश की जा रही हैं। महिला का नाम कच्ची धीवर हैं।