Loading...
अभी-अभी:

नाबालिग लड़की लापता, 1 युवक गिरफ्तार

image

Jul 25, 2017

धमतरी : जिले में 23 जुलाई को एक नाबालिग लड़की की लापता होने का मामला सामने आया था। जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई थी। वहीं पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने लड़की को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। मामला अर्जूनी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि शहर से लगे एक गांव की लड़की अचानक गायब हो गई।

परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कही भी पता नहीं चला। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस को मोबाईल नंबर के लोकेशन आधार पर टीम चारामा रवाना हुई। जहां लड़की उमाशंकर साहू नाम के युवक के साथ थी। पुलिस ने लड़की और युवक को हिरासत में लेकर धमतरी लाई और लड़की को परिजनों को सौप दिया। पुलिस की माने तो युवक और युवती के बीच प्रेस प्रसंग चल रहा था। जो लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बहरहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।