Loading...
अभी-अभी:

पुलिस मुखबिरी के शक में माओवादियों ने की जनपद अध्यक्ष के मामा की हत्या 

image

Oct 24, 2017

कांकेर : बड़गांव थाना अंतर्गत मेंड्रा निवासी गज्जू आंचला की माओवादियों द्वारा पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने का मामला सामने में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मेंड्रा निवासी गज्जू आंचला अपने घर में था, तभी सोमवार की रात 10 बजे करीबन 20 से 25 हथियार बन्द माओवादी गज्जू के घर पहुंचे और उसे पकड़ कर हटवारा(बाजार स्थल) तक ले गए।

जहां पर जन अदालत लगाया गया। गज्जू पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुई हत्या कर दी। माओवादी पर्चे फेंक कर नारे लगाते हुए जंगल की ओर भाग निकले। घोर रात्रि होने के कारण परिवार वालो ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

गौरलतब है कि मृतक गज्जू राम वर्तमान जनपद अध्यक्ष नोहर सिंह उसेंडी कोयलीबेड़ा के मामा थे। मामले की जानकारी होते ही पखांजुर एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल, एसडीओपी शोभराज अग्रवाल, बड़गांव थाना प्रभारी विमल राय, एसआई एसआर दिवान और सुरक्षाबल की दस्ता भी मौके पर पहुंचकर परिवार जनों को सांत्वना दी और घटना की तब्दीस जारी की।

मृतक गज्जू का शव पोस्ट मार्टम के लिए पखांजूर भेज दिया गया। एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी बढ़ाने के साथ सर्चिंग भी तेज कर दी गई है और घटना की जांच चल रही है।