Loading...
अभी-अभी:

फिर दोहराया नसबंदी कांड, 5 महिलाओं की हालत गंभीर

image

Aug 18, 2017

बिलासपुर : 15 दिन पहले  मस्तूरी में नसबंदी के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की खबर को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य  विभाग में हलचल मची हुई हैं। महिलाओं का इलाज किया जा रहा हैं और 5 महिलाओं को जिला अस्पताल लाया गया हैं। सीएचएमओ डॉ बोर्डे का कहना हैं कि किसी भी महिला की स्थिति गंभीर नहीं हैं और वे खुद उन पर नजर रखे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में महिलाओं की नसबंदी की गई थी। नसबंदी के 2 दिन बाद कोनी की रहने वाली 5 और लावर की 1 महिला को तकलीफ हुई। बताया गया हैं कि आपरेशन की जगह पर मवाद की शिकायत होने के बाद इन महिलाओं को मस्तूरी अस्पताल लाया गया। जहां उनके स्टीच खोलकर फिर से ऑपरेशन किया गया। लेकिन स्थिति में बहुत अधिक सुधार न होने पर उन्हें फिर से अस्पताल लाया गया। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कौशिक ने गुरुवार को सामान्य सभा की मीटिंग में यह मामला उठाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन फिर हरकत में आई।

गौरतलब हैं कि कुछ समय पहले बिलासपुर में नसबंदी के दौरान बड़ी घटना हुई थी और 13 महिलाओं की जान गई थी। इसके मद्देनजर इस बार खास तौर से ऐहतियात बरती जा रही हैं। यही वजह हैं कि मामला सामने आने के बाद पीड़ित महिलाओं को जिला अस्पताल लाया गया हैं। जहां उनकी देखरेख की जा रही हैं। यहां दाखिल की गई महिलाओं की संख्या 5 हैं।

स्थिति सामान्य हैं : डॉ बोर्डे

मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ बोर्डे ने बताया कि स्थिति सामान्य हैं। वे खुद पीड़ित महिलाओं के घर पहुंचकर उनका हाल जाना और उनके इलाज की व्यवस्था की हैं। ऐहतियात के तौर पर महिलाओं को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं और वे खुद उनकी देखभाल पर नजर रखे हुए हैं।