Loading...
अभी-अभी:

बालाजी स्टील प्लांट से निकाले गए मजदूरों और कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

image

Apr 5, 2017

दुर्ग। बालाजी स्टील प्लांट से निकाले गए मजदूरों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने भी साथ दिया। प्रदर्शन में उग्रता को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठी भांजनी शुरुकर दी। ये प्रदर्शन 2 दिन से किया जा रहा है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब कलेक्ट्रेट का घेराव करना चाहा तो पुलिस ने उन्हे पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस-कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प हुई। लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज कर तितर-बितर करना शुरु किया।