Loading...
अभी-अभी:

भालू ने किया युवक पर हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

image

Oct 14, 2017

कोरबा : भालुओं का आतंक नहीं थम रहा हैं। एक बार फिर एक भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम बेहरचुआ की हैं। 22 वर्षीय विश्वनाथ जंगल से वापस घर लौट रहा था, उसी दौरान एक भालू ने उसपर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से विश्वनाथ के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा हैं। डॉक्टर के अनुसार घायल युवक की हालत खतरे से बाहर हैं।