Loading...
अभी-अभी:

मकर संक्रान्ति पर्व पर होगा तातापानी महोत्सव का आगाज

image

Jan 13, 2018

बलरामपुर। मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर 4 दिन तक चलने वाले तातापानी महोत्सव का आज से आगाज होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होने आ रहे हैं। जो इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 2 वर्ष पूर्व तथा पानी के सौंदर्यकरण की घोषणा के बाद से लगातार काम चल रहा था वह काम पूर्ण हो चुका है इसका आज लोकार्पण किया जाएगा। चार करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम का भूमि पूजन किया जाएगा। इस चार दिवसीय मेले के आयोजन में प्रदेश के कई मंत्रियों सहित बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार शिरकत करने आ रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस मेले का आयोजन मकर सक्रांति के अवसर पर किया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य में गर्म जल स्रोत का पहला एवं अपनी तरह का अनूठा स्रोत माना जाता है जहां प्रतिवर्ष मकर सक्रांति के दिन चार दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता है। जिला एवं अंचल के लोगों का आस्था एवं विश्वास का केंद्र तथा पानी है। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा झारखंड उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्य के लोग प्रतिवर्ष महोत्सव में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में आते हैं। जिला प्रशासन के द्वारा चार दिवसीय महोत्सव का भव्य एवं गरिमा के अनुकूल बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा जाता है। महोत्सव में बच्चों के लिए रोमांचकारी खेल विशेष आकर्षण का केंद्र होता हैं। महोत्सव में स्थानीय लोग कलाकार के साथ साथ राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति इस बार भी महोत्सव में देखने को मिलेगी।