Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के जन्मदिन पर जनता ने दी शुभकामनाएं

image

Oct 15, 2017

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विकास में अहम भमिका निभा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का आज जन्मदिवस है, उनके दिवस पर प्रदेश की जनता ने खुले दिल से डॉ. रमन सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं सुबह से ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर जारी है। प्रदेश की जनता जहां एक ओर डॉ. रमन सिंह को बधाई प्रेषित कर रही है तो वहीं उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी जमकर तारीफ करने में भी पीछे नहीं है। प्रदेश के नेताओं से लेकर आम आदमी तक डॉ. रमन सिंह को शुभकामनाएं देने में उत्सुक दिख रहा है। इससे एक बात तो तय है कि छत्तीसगढ़ के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश की जनता के दिलों में जगह बना ली है और इसी का सबूत है उनके द्वारा भेजी जा रही ये शुभकामनाएं। इससे  ये पूरी तरह साबित होता है कि डॉ. रमन सिंह के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य सच में एक सराहनीय प्रयास है इसके लिए जितनी भी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा की जाए वो उतनी कम होगी।