Loading...
अभी-अभी:

विद्युत सब स्टेशन बना परेशानी का सबब

image

Sep 21, 2017

कांकेर : पखांजुर क्षेत्र के किसानों एवं अन्य लोगों के लिए निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत सब स्टेशन परेशानी का सबब बन गया हैं। ज्ञात हो पखांजुर क्षेत्र एक कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। यहां के 250 से ज्यादा गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि हैं। यहां ये कहे तो बेहतर होगा की इस क्षेत्र की पूरी अर्थव्यवस्था कृषि पर ही निर्भर हैं।

लगभग 8 वर्ष पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पखांजुर क्षेत्र में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन की घोषणा का थी और लगभग 4 वर्ष पहले स्थानीय विधायक व तत्कालीन वनमंत्री विक्रम उसेंडी जी ने इस कार्य का शिलान्यास किया था, परंतु आज तक यह कार्य 10 प्रतिशत तक भी पूरा नहीं हो पाया हैं।

जबकि इस कार्य को नियम के तहत अब तक पूरा हो जाना था। विदित हो कि इसी विद्युत सब स्टेशन का वादा कर भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों से इस क्षेत्र से चुनाव जीतते आ रही हैं, परंतु फिर भी अब तक कोई सार्थक पहल सरकार की ओर से अब तक नहीं दिखी हैं।

इस सब स्टेशन का निर्माण कार्य कछुआ गति से भी धीमी चल रही हैं। पखांजुर क्षेत्र के किसानों की हालत लो वोल्टेज की मार से खराब हो रही हैं। पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के चलते किसानों की रबी की फसल ठीक से नहीं हो रही हैं।

इस बार तो खरीफ की फसल की स्थिति भी बहुत खराब हैं, पूरा क्षेत्र सूखे की मार से गुजर रहा हैं। भूमिगत जलस्तर भी नीचे चला गया हैं। जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।