Loading...
अभी-अभी:

व्हाट्सएप्प मैसेज से मचा राजनीतिक भूचाल

image

Sep 26, 2017

गरियाबंद : व्हाट्सएप्प मैसेज से जिले में राजनितिक भूचाल आ गया हैं। देवभोग जनपद सदस्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार से जुडा मैसेज वायरल कर दिया। जिससे मामला थाने तक पहुंच गया।

गरियाबंद में व्हाट्सएप्प के एक मैसेज से जिले की राजनीति में भूचाल सा आ गया हैं। मामला थाना तक पहुंच चुका हैं। पुरा मामला देवभोग जनपद से जुड़ा हैं। जनपद सदस्य देवीसिंह मांझी के मोबाइल से दो दिन पहले व्हाट्सएप्प पर एक मैसेज वायरल हुआ हैं।

जिसमें जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा मिलकर 72 रोड को फर्जी तरीके से कागजों में बनाए जाने का आरोप लगाया गया हैं। मैसेज आग की तरह लोगों के मोबाइल में फैल गया। कुछ ही देर में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गए। हालात ऐसे हुए कि दो घंटे में ही देवीसिंह को अपने मोबाइल से एक और मैसेज करना पड़ा।

जिसमें उसने लिखा कि इससे पहले उनके मोबाइल से जो मैसेज हुआ हैं, उसके लिए वे मांफी मांगती हैं, यह मैसेज किसी अन्य व्यक्ति ने उनके मोबाइल से किया हैं, जो गलत और बेबुनियाद हैं। जनपद में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ हैं।

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मांफी मांगने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ बल्कि दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। सोमवार देर रात को जनपद अध्यक्ष नेहासिंह ने उपाध्यक्ष के साथ देवभोग थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी हैं।