Loading...
अभी-अभी:

कांकेर पुलिस ने फरार नक्सली समर्थक को किया गिरफ्तार

image

Sep 26, 2017

कांकेर : पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्षों से फरार एक नक्सली समर्थक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नक्सलियों के साथ मिलकर उत्पात मचाने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक वर्षों से फरार नक्सली समर्थक गोपी गावड़े को लालजोड़ा के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग के दौरान नक्सली समर्थक को गिरफ्तार किया है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव ने बताया कि आरोपी नक्सली समर्थक गोपी पर नक्सलियों के साथ मिलकर लूट व वाहनों को जलाने का काम करता था। आरोपी पर हत्या व लुट के चार मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक कांकेर में नक्सलियों पर नकेल कसने की कवायद तेजी से की जा रही है। इसके तहत लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है।