Loading...
अभी-अभी:

स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में 168 निकायों के कर्मचारियों को मिली बधाई

image

Oct 2, 2017

रायपुर : खुले में शौच मुक्त घोषित करने की कल्पना छत्तीसगढ़ में साकार हो चुकी है, प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने 2018 तक ODF घोषित करने का लक्ष्य रखा था। राज्य के कुल 168 नगरीय निकाय ODF घोषित हो चुके हैं, ये चौंका देने वाली खबर प्रदेश के लिए सबसे बड़ी सफलता के तौर पर देखी जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ कतई पीछे नहीं रहा है। SUDA के माध्यम से जो काम हुआ है वो वाकई काबिले तारीफ है।

नगर-निगम और नगर पंचायतों ने इस कार्य को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी थी  और आज नतीजा आपके सामने है। इस स्वच्छता मिश्न में प्रदेश के यशस्वी नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल का पूरा हाथ है उऩ्होंने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस मिशन को सफल बनाने में 168 निकायों के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं जिनके बिना काम कर पाना पूरी तरह असंभव था। साथ ही मंत्रीजी ने प्रदेश की आम जनता का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है क्योंकि आम जनता के समर्थन के बिना मिशन सफल हो ही नहीं सकता था।

प्रदेश के 168 नगरीय निकाय आज ODF  घोषित हो चुके हैं। जिसके लिए अब प्रदेश पूरे देश के लिए मिसाल बन चुका है। प्रदेश मे जिस रफ्तार से इस दिशा में काम हुआ है उसकी केन्द्र सरकार ने भी खुलकर तारीफ की है।  स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ के रूप में 2 अक्टबर को गांधी जयंति के अवसर पर, इस आयोजन की आज तीसरी कड़ी है। जो साफ बयां कर रही है कि अगर इसी रफ्तार से देश के लोग जागरूक होकर काम करते रहे हैं तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में भारत स्वच्छता के मापदंड़ो में सबसे आगे होगा।