Loading...
अभी-अभी:

केंद्रीय मंत्री को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए - भूपेश बघेल

image

Sep 20, 2019

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। मैंने गांधीजी की कार्यशाला के दौरान कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की जानकारी के बगैर ही केंद्र शासित राज्य बना दिया गया। मैंने किस संदर्भ में अपनी बात कही, थी, उन्हें सोच–समझकर अपनी बात कहनी चाइए थी।

केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लगाये थे कांग्रेस पर आरोप

बता दें कि केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी शुक्रवार को रायपुर दौरे पर आए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आर्टिकल 370 को लेकर कहा था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री वहीं कहेंगे जो राहुल गांधी कहेंगे। पूरी कांग्रेस पार्टी को बोलना चाहूंगा जो पाकिस्तान बोल रहा है, वही यह कांग्रेस पार्टी बोल रही है। कांग्रेस को थोड़ा संविधान पढ़ने की जरुरत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो भाषा बोल रहे हैं, वही भाषा पाकिस्तान बोल रहा है। यह पाकिस्तान के समर्थक हैं कि भारत के समर्थक हैं।