Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को रखा जायेगा होम आइसोलेशन में...

image

Jul 23, 2020

सत्या राजपूत : छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तर्ज पर बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन पर डॉक्टरों की निगरानी में रहने की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि, दुर्ग जिले में ट्रायल बेस पर आईसोलेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

गौरतलब है कि, दुर्ग में सफलता मिलने पर अन्य जिलों को भी अनुमति दी जाएगी। वहीं राज्य कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड डेस्क के पीआरओ डॉ. सुभाष पांडेय ने बताया कि बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर बेड की कमी को दूर करने के लिए होम आईसोलेशन का विकल्प निकाला गया है। मापदंड के अनुसार पर्याप्त व्यवस्था जैसे अलग शौचालय, अलग रूम, डॉक्टरों के अनुसार निरंतर निगरानी करने वाले व्यक्ति आदी की व्यवस्था के होने के बाद रखा जा रहा है।