Loading...
अभी-अभी:

हरदा में करणी सेना की हुंकार: जनक्रांति आंदोलन से गूंजी धरती, हजारों सैनिकों ने ठोकी ताल

image

Dec 21, 2025

हरदा में करणी सेना की हुंकार: जनक्रांति आंदोलन से गूंजी धरती, हजारों सैनिकों ने ठोकी ताल

कपिल घाटे  हरदा :  मध्यप्रदेश के हरदा जिले में आज करणी सेना परिवार का जनक्रांति न्याय आंदोलन शुरू हो गया है। नेहरू स्टेडियम में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने मंच से सरकार को दोपहर 3 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि बदला लेने आए हैं और मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज होगा।

 भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा

आंदोलन में प्रदेशभर से आए करीब 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। नेहरू स्टेडियम क्रांति का केंद्र बन गया, जहां कार्यकर्ताओं की हुंकार से पूरी धरती गूंज उठी। जिले की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच की गई। प्रशासन ने पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की, जिसमें बाहर से बुलाया पुलिस बल भी शामिल है। शहर की होटलों और धर्मशालाओं को पुलिस ठहराव के लिए बुक किया गया। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।

 21 सूत्रीय मांगों का मुद्दा

करणी सेना की मांगें व्यापक हैं, जिनमें न्यायिक जांच, दर्ज मामलों की वापसी, भर्ती और आरक्षण में सुधार, आर्थिक आधार पर रिजर्वेशन, किसानों की समस्याएं, बिजली बिल व स्मार्ट मीटर, शिक्षा-रोजगार, महिला सुरक्षा, गो-संरक्षण, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं। शेरपुर ने कहा कि ये मांगें पूरे समाज की हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता।

शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ प्रदर्शन

आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। कई संगठनों ने समर्थन दिया, जबकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए। यह आंदोलन हरदा की धरती पर अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन साबित हो रहा है।

 

Report By:
Monika