Loading...
अभी-अभी:

जननेता की अंतिम यात्रा में जो लोगो का सैलाब उमड़ा ऐसा दृश्य मैंने कभी नही देखा: पंचायत मंत्री

image

Aug 19, 2018

हेमंत शर्मा : भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज छत्तीसगढ़ भाजपा ने श्रद्धांजलि दी। राजधानी के पंडित दीनदयाल आॅडिटोरियम में शोक सभा का आयोजन किया गया साथ ही अटल जी की छग प्रवास से जुड़ी छायाचित्रों का दर्शनार्थ प्रदर्शित किया गया। शोकसभा में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस मौके पर पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, अटल जी प्रखर राष्ट्रवाद के समर्थक रहे। पोखरण परीक्षण कर दुनिया को देश की ताकत दिखाई। राष्ट्र की सेवा के लिये पैदा हुए थे वही सीएम ने कहा कि, उनकी विदाई को देश और दुनिया ने देखा। अटल जी लोगो के दिल मे बसे थे जननेता की अंतिम यात्रा में लोगो का सैलाब उमड़ पड़ा था ऐसा दृश्य मैंने पहले कभी नही देखा। उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता गया है उनकी लोकप्रियता का उदाहरण कल दिखाई दिया। मौत से उन्होंने काफी संघर्ष किया मौत भी उनसे घबरा गई। 

आंधी में दीप जलाने की क्षमता किसी में थी तो वो अटल जी की थी अटल जी ने देश स्वाभिमान के लिए अपना पल पल दिया। किसी एक व्यक्ति को देखकर राजनीति के आने की प्रेरणा मिली तो वो अटल जी थे हजारो लोग उनकी प्रेरणा से राजनीति ने आये। गांव को सड़कों से जोड़ने का काम अटल जी ने किया, आज यदि गांव में सड़क कनेक्टिविटी है तो अटल जी वे प्रधानमंत्री सड़क योजना के कारण है।

आज एक राज्य के निर्माण के लिए देश और दुनिया के बड़ी समस्या है लेकिन अटल जी ने एक बार में तीन राज्यो का निर्माण किया उसमे छग भी है आज हमारा निर्माता चला गया। देश की माटी का लाल चला गया, आज यदि विकास हुआ है तो वो अटल जी के वजह से हुआ। आज यदि कमल खिला है तो अटल जी के कारण। में जी भर जिया में मन से मरु में लौट कर आऊंगा। मुख्यमंत्री ने उनकी कविता का जिक्र करते हुए कहा कि,  आज भी अटल बिहारी बाजपेयी जी कभी मर नही सकते वो आज हमारे दिल मे बसे है।