Loading...
अभी-अभी:

‘बच्चा-बच्चा गांधी’ थीम पर एक हजार बच्चों ने पहनी बापू की वेशभूषा, स्वच्छता का दिया संदेश..

image

Oct 1, 2019

ओम शर्मा : राजधानी की सडक आज गांधीमय नजर आई है। दरअसल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पर पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह ‘बच्चा-बच्चा गांधी’ थीम पर एक हजार बच्चों ने बापू की वेशभूषा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ शहर के जयस्तंभ चौक से गांधी मैदान तक पदयात्रा निकाली है। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर इनका स्वागत किया गया है। उसके बाद गांधी मैदान स्थित गांधी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर गांधी मैदान में ही बापू के भजनों को सुना।

छत्तीसगढ़ का भी निर्माण बापू के रास्तों पर चलकर करना होगा..
इस दौरान प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि आज हम सब संकल्प ले बापू सत्य है, उनके मार्ग पर चलते हुए भारत का जो सपना देखा था उनको हम सब पूरा करें। हम सबको भारत के निर्माण के साथ छत्तीसगढ़ का भी निर्माण बापू के रास्तों पर चलकर करना होगा। 

शांति, अहिंसा और सत्य का कोई विकल्प नहीं..
उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया में गांधी जी की जयंती मनाई जा रही है। जिन्होंने शांति और अहिंसा सत्य का रास्ता बतलाया है। आज छग के राजधानी में बच्चा बच्चा गांधी इस कार्यक्रम में जयस्तम्भ चौक से लेकर गांधी मैदान तक पदयात्रा बच्चों के साथ हमने की है। ये बच्चे गांधी के वेशभूषा में है। बहुत सुंदर दृश्य है, जो संदेश गांधी जी ने दिया था आज वही संदेश हमारे बच्चे देश और दुनिया को दे रहे है। शांति, अहिंसा और सत्य का कोई विकल्प नहीं। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
बता दें कि गांधी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य भर में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, यूनिवर्सल पीडीएस स्कीम और मुख्यमंत्री वार्ड योजना की शुरुआत हो रही है। इसके बाद 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक धमतरी जिले के कण्डेल से रायपुर तक पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसे ‘गांधी विचार यात्रा’ का नाम दिया गया है। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे।