Nov 8, 2019
गोपाल कृष्ण नाइक : शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती पर शुक्रवार को शांति बगिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसियों ने पटेल की समाधि स्थल शांति बगिया स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस पार्टी ने नन्द कुमार पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जवाबदारी दी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम बनाया था। उसी दौरान सुकमा के पास झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सली हमले में शहीद हो गए।
देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला
यह नक्सली हमला देश व प्रदेश का सबसे बड़ा नक्सली हमला था। इस घटना में कई लोग शहीद हुए। घटना के वर्षों बाद भी प्रदेश के पूर्व सरकार सच्चाई सामने नहीं लाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार घटना का सच लाने के बजाए सबूत मिटाने का कार्य कर रहते रही है। किसी परिवार के मुखिया के जाने का दुःख क्या होता है यह नंद कुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, दिनेश पटेल, विद्याचरण शुक्ला, उदय मुदलियार, योगेन्द्र शर्मा सहित घटना में शहीद हुए लोगों के परिवारजन ही जानते हैं।
नक्सली हिंसा में सबकुछ तबाह हो गया...
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल ने कहा कि घटना में शहीद हुए नेता छत्तीसगढ़ की पहचान थे जो कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करते थे और प्रदेश की राजनीति मे उनका दबदबा था पर झीरम घाटी की नक्सली हिंसा में सबकुछ तबाह हो गया। नक्सलियों की गोलियों ने उन परिवारों को अनाथ कर दिया।