Loading...
अभी-अभी:

शाजापुर में आज रात 12 बजे मनाया जायेगा कंस वधोत्सव, कंस के पुतले की लाठियों से होगी पिटाई

image

Nov 8, 2019

ओमप्रकाश प्रजापति : शाजापुर शहर में रात 12 बजे कंस वधोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्‍तरप्रदेश के मथुरा शहर के बाद शाजापुर में यह उत्‍सव मनाया जाता है। कंस वध से पहले पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे देव और दानवों की टोलियां शहर की गलियों से निकली। जहां राक्षस हुंकार भर रहे थे तो देवों की टोली भी वाक्युद्ध में पीछे नहीं थी। आयोजन स्‍थल पर रात 12 बजे श्रीकृष्ण बने कलाकार ने कंस के पुतले का वध किया। इसके बाद कंस के पुतले की लाठियों से पिटाई भी की गई।

कार्तिक दशमी को कंस वधोत्सव का आयोजन
बता दें कि शहर में दीपावली के बाद आने वाली कार्तिक दशमी को कंस वधोत्सव का आयोजन किया जाता है। आयोजन स्‍थल सोमवारिया बाजार पर कंस का 10 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया था। कंस वधोत्सव समिति के पदाधिकारी बताते हैं कि मथुरा के बाद शाजापुर में यह आयोजन किया जाता है। 

कंस वध की परंपरा 
उनके अनुसार यह कंस वध की परंपरा अन्याय व अत्याचार पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। बुजुर्गों बताते हैं कि शहर के गोवर्धननाथ मंदिर के मुखिया स्व. मोतीराम मेहता ने करीब 265 वर्ष पूर्व मथुरा में कंस वधोत्सव कार्यक्रम होते देखा और फिर शाजापुर में लोगों को इसके बाद बताया। इसके बाद से ही शाजापुर में इस परंपरा की शुरुआत हुई।