Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से कांग्रेसियों में छाया खुशी का माहौल

image

Dec 17, 2018

रवि गोयल : छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष बाद कांग्रेस की सत्ता वापसी से जहां कांग्रेसियों में अपार खुशी है। वहीं रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेसियों की खुशी दोगुनी हो गई।इसी खुशी को साझा करने कांग्रेसी रविवार को जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में एकत्रित हुए, जहां ढोल-ताशे की धुन पर आतिशबाजी कर जीत एवं मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा का जश्न मनाया गया।नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रविवार को जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में ढोल-ताशे के साथ आतिशबाजी कर कांग्रेसियों द्वारा जश्न मनाया गया।

इस दौरान कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत एवं बघेल के सीएम बनने की मुबारकबाद एक-दूसरे को दी गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनी है। यह अवसर कांग्रेसियों के लिए वाकई सुखद है।इसलिए इस अवसर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा