Loading...
अभी-अभी:

03 अक्टूबर से शुरू होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल

image

Sep 28, 2017

रायपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघर्ष समिति ने 03 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया हैं। संघ का कहना हैं कि समिति काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने उनकी समस्याओं का कोई ठोस हल नहीं निकाला हैं।

इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले हैं। जिनमें प्रमुख मांग शासकीय कर्मचारी घोषित कर वेतनमान बढ़ाने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर रिटायरमेंट के समय गुजर-बसर के लिए राशि घोषित किया जाए। इस हड़ताल को कार्यकर्ताओं ने सरकार के लिए आखिरी चेतावनी कहा हैं। इस हड़ताल में प्रदेशभर से करीब 75000 कार्यकर्ताएं शामिल हो रही हैं।