Loading...
अभी-अभी:

सूदखोरों से परेशान होकर दुकानदार ने लगाई फांसी, छोड़ा सुसाइड नोट

image

Sep 28, 2017

ग्वालियर : सूदखोरों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा हैं, जिसमें सूदखोरों का नाम लिखा हैं और बताया कि किस तरह से उसको परेशान किया जा रहा था। जिसके कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर हुआ हैं।

ग्वालियर के हुरावली गांव में रहने वाले उत्तम सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों से कर्ज लिया था। उत्तम कर्ज की रकम को वापस कर चुका था, लेकिन सूदखोरों ने उस पर इतना ब्याज लगा दिया कि मूलधन से ज्यादा ब्याज हो गया।

जिसको उत्तम चुकाने में असमर्थ था। इसके चलते सूदखोर उत्तम को आए दिन परेशान करते थे। उसको धमकी दी जाती थी, साथ ही उसकी दुकान पर कब्जा करने की बात कही जाती थी। इससे परेशान होकर उत्तम सिंह ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उत्तम ने आत्महत्या के पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा हैं।

जिसमें साहूकारों के नाम और परेशान करने के तरीके लिखे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही सिरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी जांच में शामिल किया हैं और पता लगाया जा रहा हैं कि आखिर सूदखोर किस तरह से परेशान करते थे।