Loading...
अभी-अभी:

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने गिनाईं उपलब्धियां

image

Sep 9, 2019

ओम शर्मा : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन आज पूरे हो गए है। इन 100 दिनों में सरकार द्वारा किये कार्यों को आज देशभर में तमाम केंद्रीय मंत्री प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के सामने रख रहे है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने भी राजधानी रायपुर में प्रेसकांफ्रेंस कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। 

भारत सरकार के दूसरे कार्यकाल का लेखा जोखा किया पेश
इस प्रेसकांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और सांसद सुनील सोनी भी मौजूद थे। सरकार द्वारा किये कामों को बिंदुवार तरीके से रखते हुए गहलोत ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के दूसरे कार्यकाल का लेखा जोखा लेकर आया हूं। 100 दिनों में भारत सरकार ने देश और दुनिया मे जो काम किये है उससे देश के 130 करोड़ लोगों की वह वाही हो रही है। जम्मू और कश्मीर को मुख्य धारा में लाने के लिए धारा 370 को खत्म करते हुए 35 A को भी निरस्त किया गया जिससे जम्मू में एक ही झंडा रहेगा और भारत का कानून वहां लागू हुआ पाकिस्तान ने इसका विरोध किया लेकिन किसी भी देश ने उसकी मदद नहीं की।पाकिस्तान पूरी तरह से अलग थलग पड़ गया।

देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बैंको का विलय 
तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाएं परेशान थी इसलिए सरकार ने तीन तलाक को खत्म कर दिया। यह हमारे कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बैंको का विलय किया गया ताकि देश की आर्थिक स्थिति सुदृण हो सके। 

देश में मंदी की स्थिति को गहलोत ने नकारा
वहीं जब प्रेसकांफ्रेंस के दौरान उपलब्धियां गिना रहे गहलोत से बेरोजगारी के आंकड़ो को लेकर सवाल पूछा गया तो वो इसका ठीक से जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पास बेरोजगारी के सही सही आंकड़े नही है। लोगों की नौकरियां अब नहीं जा रही है। देश में मंदी जैसी स्थिति की बात को भी गहलोत ने नकारा और कहा कि ऐसी कोई स्थिति नही है। कुछ लोगों के द्वारा जानबूझकर ये फैलाया जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी है।