Feb 18, 2019
ओम शर्मा - रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आज 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया स्टेशन के मेन गेट व वीआईपी गेट के आसपास सौ फीट के लंबे पोल पर तिरंगा झंडा लगा है सांसद रमेश बैस ने तिरंगे झंडे को फहराया इस दौरान विधायक कुलदीप जुनेजा डीआरएम कौशल किशोर भी मौजूद रहे है झंडा फहराने के बाद आरपीएफ के जवानों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी इसके निर्माण के लिए पुणे की एक निर्माण एजेंसी को कांट्रेक्ट दिया गया था।
शान से लहरा रहा रेलवे स्टेशन पर तिरंगा
डीआरएम कौशल किशोर ने बताया कि इस गणतंत्र दिवस पर यह तिरंगा झंडा फहराये जाने की तैयारी थी लेकिन तिरंगा झंडा के पोल का स्ट्रक्चर समय पर तैयार नहीं हो पाने की वजह से तिरंगा झंडा 26 जनवरी के बजाय आज फहराया गया है रेलवे ने तीन महीना पहले देशभर के ए-1 स्टेशनों पर समान ऊंचाई के तिरंगे लगाने का फैसला लिया था इसके तहत स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है स्टेशन पर झंडा फहराने के बाद सांसद रमेश बैस ने कहा कि तिरंगा हमारे आन बान शान का प्रतीक है।
हर कोई झंडे के लिए आहुति देने के लिए तैयार
जब देश मे एक विषम परिस्थिति है हमारे 44 जवान शहीद हुए है कोई भी जवान तिरंगे की आन बन शान को झुकने नही देता हमारी देश की शान है और इस शान को रायपुर स्टेशन पर फहरा रहे है इस झंडे को देखकर आम लोगो में राष्ट्रीयता की भावना जगेगी देश के लिए मरने मिटने की प्रेरणा मिलेगी बता दे कि राजधानी के मरीन ड्राइव पर 205 फीट ऊंचा तिरंगा लगा है जो लोगों को आकर्षित करता है।
बिलासपुर स्टेशन का किया गया चयन
एयरपोर्ट पर भी करीब 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है जो दूर से नजर आता है अब स्टेशन परिसर में भी तिरंगा यात्रियों में देश प्रेम का जज्बा जगाएगा भारतीय रेलवे ने इसके तहत देश के 75 स्टेशनों का चयन किया है जहां तिरंगा झंडा लगाना है इसमें प्रदेश के दो रेलवे स्टेशन रायपुर व बिलासपुर स्टेशन का चयन किया गया था।