Feb 18, 2019
अखिल मानिकपुरी- लोकसभा चुनाव नज़दीक आते ही अब राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिल रही है। इस दौर में भाजपा सरकार के वायदों और कार्यो में तंज कसने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की विशाल जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने पूरी जोर लगाते नजर आ रहे है।
एन एस यू आई कार्यकर्ताओं व्दारा किया गया यज्ञ औऱ पूजन
बात हो रही है एन एस यू आई द्वारा निकाली गई लोकसभा सांसद खोजो और सद्बुद्धि देने निकाली गई विशाल पदयात्रा की। यह विशाल पदयात्रा एन एस यू आई के महासचिव दीपक टंडन के नेतृत्व में निकाला गया था। जो बिलाईगढ़ कांग्रेस कार्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग से होते हुए 30 किलोमीटर दूर शिवरीनारायण पहुँची। जहाँ एन एस यू आई कार्यकर्ताओं व्दारा यज्ञ औऱ पूजन किया गया। वहीं एन एस यू आई द्वारा निकाली गई लोकसभा सांसद खोजो और सद्बुद्धि दो, यात्रा में बिलाईगढ़ विधायक चंद्र देवराय शामिल होकर पैदल मार्च करते नज़र आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर जाहिर किया अपना आक्रोश
एन एस यू आई संगठन ने पैदल मार्च के दौरान जांजगीर लोकसभा से भाजपा पार्टी के सांसद रहे कमला देवी पाटले और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किए। तो वहीं दूसरी ओर काँग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के सचिव श्री हरनाम सिंह कार्यकम के दौरान एन एस यू आई द्वारा निकाले गए सांसद खोजो और सद्बुद्धि दो, पैदल मार्च को समर्थन करते नज़र आए। इस कार्यक्रम में एन एस यू आई संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, कांग्रेस सेवादल के साथ समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।








