Loading...
अभी-अभी:

108 संजीवनी और 102 महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी हड़ताल पर, हड़ताल का चौथा दिन

image

Jul 18, 2018

हेमंत शर्मा : प्रदेश में हड़तालों का दौर चल रहा है शिक्षाकर्मियों, कर्मचारी संगठनों के हड़ताल के बाद अब 108 संजीवनी और 102 महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी हड़ताल पर है आज इनके हड़ताल का चौथा दिन है और प्रशासन द्वारा धरनास्थल में अनुमति नही दिए जाने के बावजूद हजारो की संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है वही इनके हड़ताल की वजह से एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप होती नजर आ रही है।

हड़ताल को लेकर जीवीके ने कड़ा रुख अपनाया

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि हम अपनी जायज मांगो को लेकर लगातार कई वर्षों से संघर्ष करते आ रहे है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है पिछले हड़ताल के दौरान सरकार ने आश्वाशन दिया था लेकिन तीन महीने के बीत जाने के बाद भी मांगे पूरी नही की इसलिए हमने फिर से हड़ताल का रास्ता अपनाया है वही प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर सीधे कर्मचारियों ने सरकार और जीवीके को जिम्मेदार ठहराया है साथ ही  हड़ताल को लेकर जीवीके ने कड़ा रुख अपना लिया है।

ऑटो में कराया गया प्रसव

कर्मचारियों के हड़ताल को अवैध घोषित कर काम पर लौटने की नसीहत दे दी है ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि जीवीके की इस चेतावनी का कितना असर कर्मचारियों पर होता है बता दें कि हड़ताल की वजह से कई तरह की घटनाये सामने आ रही है रायपुर में कल एम्बुलेंस का दरवाजा नही खुलने के कारण एक बच्ची को जान गवाना पड़ा था और आज स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र धमतरी में महतारी एक्सप्रेस के न आने के कारण महिला को ऑटो में प्रसव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा है।