Loading...
अभी-अभी:

3 साल से धान खरीदी में जीरो शार्टेज वाला जिला

image

Aug 20, 2017

जांजगीर-चाम्पा में पिछले 3 साल से धान खरीदी में जीरो शार्टेज यानी बम्पर उत्पादन हुआ है। इसे देखते हुए सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्रवण सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने सम्मानित किया। बता दें, 3 साल पहले तक जिले में 25 करोड़ से अधिक धान का शार्टेज होता था। यानी खरीदी के बाद करोड़ों के धान की कमी होती थी। वहीं लगातार 3 सालों से धान खरीदी में जिला कीर्तिमान रच रहा है। 

दरअसल, जिले के 206 केंद्रों में धान की खरीदी होती है। इस साल भी प्रदेश में सबसे अधिक धान खरीदी हुई थी। पिछले तीन साल से जिले में धान का बम्पर उत्पादन भी हुआ है। 1 लाख से अधिक किसानों ने धान की बिक्री की है। इस तरह से पिछले 3 सालों से धान खरीदी सर्वाधिक हुआ है। - श्रवण सिंह, नोडल अधिकारी, सहकारी बैंक