Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ : 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा

image

Nov 12, 2019

भूपेंद्र यादव : गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे गुरुद्वारा साहिब 
जंजघर से प्रारंभ होकर,पैलेस रोड,गद्दी चौक, सिटी कोतवाली, हंडी चौक, सत्ती गुड़ी चौक, दरोगापारा स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक, गौरी शंकर मंदिर चौक से गुरुद्वारा साहिब जंजघर में वापस आने के बाद, गुरु का लंगर वितरण किया गया है। 

प्रभात फेरी में सिख और सिंधी समाज ने लिया हिस्सा
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 2 नवंबर से आज तक प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। प्रभात फेरी में सिख और सिंधी समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ, साहिब जी के पाठ, समूह सिख संगत में विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है। प्रकाश पर्व में विशेष तौर पर पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था मनजीत सिंह  अमृतसर, सुखविंदर सिंह मेरठ, हरबंस सिंह हजूरी रागी जत्था,रायगढ़ समूह साधु संगत को गुरबाणी द्वारा निहाल किया गया है।