Loading...
अभी-अभी:

बिलाईगढ़ बलौदाबाजारः संदिग्ध परिस्थितियों में एएसआई की हुई मौत

image

May 21, 2019

अखिल मानिकपुरी- बिलाईगढ थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक परदेसी राम ध्रुव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

उपनिरीक्षक परदेसी राम ध्रुव की शव उनके सरकारी क्वार्टर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। बताया जाता है कि विगत दिनों सहायक उपनिरीक्षक की थाना स्टाफ से कहा-सुनी के साथ-साथ हाथापाई भी हुई थी।

वे शराब पीने के थे आदी

एएसआई की उनके सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत को उस घटनाक्रम से कोई संबंध है या नहीं, इस बात की भी पुलिस तस्दीक करने में जुटी है। वहीं घटना का कारण अज्ञात है। जांच के बाद ही घटना का कारण पता चल पाएगा।

थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि रविवार को दोनों एक साथ बलौदाबाजार मीटिंग में थे, जिसके बाद परदेसी ध्रुव 4 बजे थाना वापस आ गए और शाम को ड्यूटी में नहीं लगे थे। जिसके कारण अपने क्वार्टर में थे। वे शराब पीने के आदी थे। इसके पहले एएसआई का थाना स्टाफ के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों को बुलाकर समझाइश दी गई थी।