Loading...
अभी-अभी:

नागभीड़ थाना के उपनिरीक्षक की शराब माफियाओं ने कार से कुचल कर की हत्या

image

Nov 11, 2018

जशपुर : महाराष्ट्र के चन्द्रपुर जिले में नागभीड़ थाना के उपनिरीक्षक छत्रपति चिंडे को 6 नवंबर की सुबह 8 बजे के आसपास शराब माफियाओं ने कार से कुचल कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद सभी आरोपी घटना स्थल से फरार हो गये थे। आरोपियो की तलाश महाराष्ट्र पुलिस कर रही थी। इसी बीच बीती रात महाराष्ट्र पुलिस को यह जानकारी मिली की सभी आरोपी झारखंड के रांची होते हुए छत्तीसगढ़ के लोदाम चौंकी अपनी चार पहिया वाहन से प्रवेश करने वाले हैं। 

जानकारी पुख्ता होने फर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की पुलिस सरगुजा आईजी से संपर्क कर आरोपियो को पकड़ने की मदद मांगी। इस पर सरगुजा आईजी हिमांशु गुप्ता ने तत्काल जशपुर एसपी को पूरी जानकारी देते हुए आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ने के निर्देश दिये। आई जी से निर्देश मिलने पर जशपुर एसपी ने लोदाम चौंकी प्रभारी अरविन्द मिश्रा को रांची की ओर से आने वाली वाहनो की सघन जांच करने के निर्देश दिये थे। एसपी के निर्देश मिलने के 20 मिनट बाद ही लोदाम पुलिस को सफलता मिली। 

वाहनो की जांच के दौरान सभी दस आरोपी महाराष्ट्र की कार क्रमांक एमएच 42 व्ही 9095 पर सवार थे। दस आरोपियो मे से दो आरोपी छ.ग. के वहीं दो आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियो को लेने के लिये महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की पुलिस जशपुर पहुंची थी। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जशपुर पुलिस सभी दस आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस को सुपुर्द कर दी। जशपुर पुलिस ने आरोपियो से एक लाख रूपये और दस मोबाईल भी बरामद किये थे जिसे महाराष्ट्र पुलिस को सुपुर्द किया। महाराष्ट्र पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी आरोपियो को लेकर महाराष्ट्र के लिये रवाना हो गई।