Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुरः संकल्प शिविर बनाम आरोप-प्रत्यारोप की जंग

image

Mar 9, 2019

राम कुमार यादव- छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने राजमोहिनी देवी भवन अम्बिकापुर में आयोजित कांग्रेस के सरगुजा जिले के संकल्प शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस संकल्प शिविर में दूसरे पक्ष पर छींटाकशी ही की जा रही थी। आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे थे।

आम जनता के बीच सच्चाई बतानी होगी

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने कहा कि  2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान वायदा किया गया था कि सबके खाते में 15-15 लाख दिये जायेंगे। 100 दिन में काला धन भारत लाया जायेगा। 100 स्मार्ट सीटी बनायें जायेंगे। किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी।  2 करोड़ रोजगार हर वर्ष दिये जायेंगे, जैसे कई ऐसे वायदे कर के जो सरकार में आये, सरकार बनते ही सारे वायदे भूल  गये। 56 इंच के सीने की स्थिति क्या हुई, जो एक के बदले 10 सिर लाने की बात करते थे, उन्होंने क्या किया, कहने की बात नहीं है जगजाहिर है। झूठे वायदे कर वे सत्ता में आये, लेकिन सत्ता में आते ही जनता को इतनी निराशा मिली कि एक ओर लोग बेराजगार होते गये तो दूसरी ओर उद्योग-व्यापार तक चौपट  होते चले गये। अब इस सरकार से लोग उब चुके हैं, हम सबको क्षेत्र में आम जनता के बीच इनकी सच्चाई बतानी होगी।

बूथ स्तर पर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में जागरूक किया गया

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने में सब ने जिस तरह से एकजुट होकर विधानसभा के दौरान कार्य किया, लोकसभा में भी कार्य करना होगा। काफी संख्या में कांग्रेसी  उपस्थित रहे। इस दौरान विधानसभा चुनाव के तर्ज पर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव हेतु प्रशिक्षित किया गया तथा चुनाव से संबंधित एक-एक बारिकियां बतायी गई। मतदाता सूची से लेकर बूथ स्तर पर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में जागरूक करने सहित वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार की दो माह की उपलब्धि सहित विभिन्न विषयों की बिन्दुवार जानकारी के साथ-साथ पम्पलेट भी वितरित किये गये, जिससे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को अपनी बात आम जनता को बता सके।