Loading...
अभी-अभी:

अज्ञात व्यक्ति ने एक वृद्ध महिला को छोड़ा जिला कार्यालय परिसर के बाहर, जानें पूरी खबर

image

Nov 17, 2018

सुशील सलाम - जिला कार्यालय में सुबह 10 बजे किसी व्यक्ति ने एक वृद्ध महिला को अपने साथ लाकर जिला कार्यालय परिसर में छोड़ दिया इसके बाद वृद्ध व शारीरिक रूप से असहाय महिला घंटों वहां बैठी रही महिला को स्थिति को देखकर वहां पहुंचने वाले लोगों में से किसी ने उसे नाश्ता लाकर दिया तो किसी ने बिस्कुट इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग को इस संबंध में जानकारी होने पर उसे वृद्धाश्रम भेजने की व्यवस्था की गई।

वृद्धा की माने तो कुछ लोगों ने टोनही का आरोप लगाते हुए उसकी एक आंख फोड़ दी है जिला कार्यालय परिसर में एक लाचार वृद्ध महिला पेड़ की छांव में बैठी हुई थी पेड़ की छांव में बैठकर वह बड़बड़ा रही थी इसी बीच महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया को इसकी जानकारी हुई उन्होंने उससे पूछताछ की इसमें वृद्धा ने अपना नाम सोनकी जुरी निवासी किलेपार बताया। साथ ही उसने बताया कि वह अभी मुरवेंड में रहती थी। उसके एक रिश्तेदार ने यहां लाकर उसे छोड़ दिया। अब वह यहीं रहेगी।

इसके बाद रीना लारिया ने नादनमारा स्थित वृद्धाश्रम में संपर्क कर वहां के कर्मचारियों को बुलाया वृद्धाश्रम से पहुंचे उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें जिला कार्यालय परिसर में बेसहारा वृद्ध महिला के होने की सूचना मिली इस पर वे उसे लेने के लिए आए हैं उसे वृद्धाश्रम ले जाएंगे। साथ ही उसकी चिकित्सकीय जांच कराकर उपचार भी कराया जाएगा।