Loading...
अभी-अभी:

बीजेपी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर तीन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर

image

Jul 4, 2018

बीजेपी लगातार चुनावी तैयारी में जुटी हुई है इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका रहने वाली है इसी क्रम में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर तीन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। आज उन्होंने छग महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली है और आज ही धमतरी में बूथ सम्मेलन में शामिल होंगी और फिर कल बस्तर में उज्जवला की रसोई और उज्ज्वला की चाय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

चुनाव में महिला मोर्चा की रहेगी अहम भूमिका
वहीं उन्होंने पार्टी कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। महिला मोर्चा ने हर बूथ पर 10 महिला कार्यकर्ता तैयार करने की रणनीति बनाई है छग में महिला मोर्चा चौथी बार सरकार बनाने लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि, महिला मोर्चा पीएम नरेंद्र मोदी और रमन सिंह की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा सरकार को जनता समर्थन दे रही है।

महिला मोर्चा संगठन को बढ़ाने का प्रयास

छत्तीसगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा संगठन को बढ़ाने प्रयास कर रही है वहीं उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की योजना बनाई है देश की 8 करोड़ मुस्लिम बहनों को राहत दी है हलाल और निकाह का विरोध किया है उज्ज्वला योजना से 3 करोड़ 80 लाख बहने खुश है पीएम ने बहनों के आंसु को देखा है और देश की महिलाओं के आंसु को पोंछने का काम किया है। 

महिलाओं के लिए बढ़ाया प्रसव अवकाश
महिलाओं के लिये प्रसव अवकाश बढ़ाया है छग सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास यात्रा को लेकर कहा, सरकार विकास यात्रा में महिलाओ को साथ लेकर चल रही है सबला,  सरस्वती साईकल योजना समेत कई योजना सरकार चला रही है दो मिनट में लोग चैनल बदल देते है लेकिन डॉ रमन सिंह के काम को देखकर 15 साल से सरकार है और आगे भी सरकार रहेगी। साथ ही मीडिया द्वारा महंगाई को लेेेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि, सरकार महंगाई पर काम कर रही है 2014 में दाल का रेट ज्यादा था लेकिन उसका दाम आज कम है।