Loading...
अभी-अभी:

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताए पहुंची धमतरी, चैथी बार सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार

image

Jul 5, 2018

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे तमाम पार्टी के बडे नेता सक्रिय हो गये है और जमीनी स्तर से जूडे पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच जाकर आगामी चुनाव को लेकर मूलमंत्र दे रहे है जिसके चलते बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजिया राहटकर, राष्ट्रिय महिला मोर्चा की महासचिव शोभा सोनी और छग प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा विधानी धमतरी पहुंची थी जहा भाजपा महिला बूथ सम्मेलन कार्यक्रत मे शिरकत की और आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी से जुडी सभी महिला कार्यक्रर्ताओ मे जोस भरा।

इसके साथ ही आगमी विधानसभा चुनाव मे कैसे जीत हासिल किया जायेगा इसको लेकर मूलमंत्र दिया इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रिय अध्यक्ष ने कहा कि इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी और महिला मोर्चा ने हर बूथ पर 10 महिला कार्यकर्ता तैयार करने की रणनीति बनाई है वही छत्तीसगढ़ में महिला मोर्चा चैथी बार सरकार बनाने लिए पूरी तरह से तैयार है।

केन्द्र और प्रदेश सरकार व्दारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओ को लेकर जमकर बखान किया विजया राहटकर की माने तो पीएम मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की योजना बनाई है जिसका नतीजा है की देश की 8 करोड़ मुस्लिम बहनों को राहत देते हुऐ हलाल और निकाह का विरोध किया गया और ग्रामीणो ईलाके के बहनो की फ्रिक करते हुऐ उनकी सरकार ने उज्ज्वला योजना के जरिये 3 करोड़ 80 लाख महिलाओ को गैस सिलेडर और चूल्हा दिया गया आखिर मे विजिया राहटकर ने छग मे चैथी बार भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया।