Loading...
अभी-अभी:

बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पहुंचे रायसेन, मोदी की तारीफों के बांधे पुल

image

Jul 5, 2018

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में शामिल होने के लिए रायसेन पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया एवं नगर से 6 किलोमीटर दूर रतनपुर से ढोल धमाकों के साथ जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद झा भाजपा कार्यालय पहुंचे।

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी की जिले की बैठक लेने रायसेन पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ जीतू जिराती भी मौजूद थे रायसेन जिले के भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया वहीं प्रभात झा ने नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया एवं दिशा निर्देश दिए। प्रभात झा ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता बने मंत्री डॉक्टर गौरीशंकर शेजवार को मध्यप्रदेश भाजपा का हनुमान कहा और कहा कि भाजपा को जब भी कोई परेशानी होती है तो वन मंत्री डॉक्टर गौरीशंकर शेजवार भाजपा को उस परेशानी से निकाल लाते हैं। 

प्रभात झा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जो अपनी मां का नहीं हुआ वह देश का क्या होगा। आगे प्रभात झा ने राहुल सिंह के बारे में कहा कि उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह का नाम नीचा किया है। अर्जुन सिंह इस देश के बड़े नेता थे और कांग्रेस की केंद्र सरकार में मंत्री रहे है और पंजाब के राज्यपाल रह चुके है और राहुल सिंह अपनी मां को परेशान कर रहे हैं और अपने पिता का नाम खराब कर रहे है। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास धरना प्रदर्शन के अलावा कुछ भी नहीं है।

प्रभात झा ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए किसानों के हित में निर्णय को खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए जो वादे किए थे उनको पूरा करने की बात कही और कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी फसलों पर बोनस के रूप में राशि को बढ़ाया है प्रभात झा के साथ इंदौर के जीतू जिराती भी साथ में थे। बही प्रभात झा ने कहां की आगामी 25 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता पाने के लिए सिर्फ सपना ही देखेगी और सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। वहीं उन्होंने जिले वासियों से कहा कि आप जिले की चारों सीटें जिताइये हम सरकार बनाएंगे। आगे उन्होंने जिले के कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर शेजवार, रामपाल सिंह, एवं सुरेंद्र पटवा, की जमकर तारीफ की ओर जनता से अपील की के आप अपने बोट का इस्तेमाल सोच समझ कर करे।