Loading...
अभी-अभी:

कांकेरः जिला प्रशासन का निर्णय बैजनाथ तालाब का किया जायेगा सौंदर्यीकरण

image

Aug 1, 2019

सुशील सलाम– किसी भी शहर की पहचान उसकी सुंदरता से और बढ़ती है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रत्येक राज्य व शहर अपने स्थानीय क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण पर समय-समय पर ध्यान देते रहते हैं। कांकेर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक और कदम बढ़ाते हुये शहर के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर स्थित बैजनाथ तालाब का चयन किया गया है। अनुमान है कि लगभग 1.50 करोड़ की लागत से इस तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

तालाब के आसपास बगीचा व पार्क भी बनाया जायेगा

सौंदर्यीकरम के इस प्रक्रिया में तालाब के तट पर पिचिंग, घाट का काम और तालाब की सफाई आदि को शामिल किया गया है। इस कार्य के लिए नगरपालिका ने तैयारी करते हुए नक्शा तैयार कर लिया है। वहीं इस तालाब के चारों ओर गार्डन तैयार किया जायेगा। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए मैदान भी बनाई जाएगी। जिससे गार्डन में पहुँचने वाले बच्चे खेल पाएंगे। साथ ही तालाब की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए अलग-अलग किस्म के फूल, पौधे लगाये जाएंगे। वहीँ कलेक्टोरेट जाने के मुख्य मार्ग में होने से शहरवासियों के साथ-साथ दूर दराज से पहुंचने वाले लोगों को भी अब एक अच्छा और सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।