Loading...
अभी-अभी:

बेमेतरा : मुख्यमंत्री की विशाल आमसभा के दौरान किसानों को दिया जायेगा बोनस

image

Jun 6, 2018

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान 07 जून 2018 को जिला मुख्यालय बेमेतरा में आयोजित आमसभा में 462 करोड़ 52 लाख रूपए लागत के 86 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले की जनता को विकास कार्यों की सौगात देंगे इनमें 272 करोड़ 30 लाख रूपए लागत के 44 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 190 करोड़ 22 लाख 45 हजार रूपए लागत से बनने वाले 42 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री बेमेतरा की बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विशाल आमसभा में बेमेतरा एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के 41796 किसानों को 59,17,52,220 रूपए के धान का बोनस राशि प्रदाय करेंगे इनमें बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के 22,984 किसानों को 33,72,78,360 रूपए एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के 18,812 किसानों को 25,44,73,860 रूपए की राशि शामिल है वही क्षेत्र के 22585 किसानों को आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत सूखा प्रभावित फसल की क्षतिपूर्ति राशि 10,43,1,361 रूपए की बीमा राशि वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री 47,036 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 78.63,00,000 रूपए का प्रदाय करेंगे इनमें विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के 21,337 किसानों को 37,38,00,000 रूपए एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के 25,699 किसानों को 41,25,00,000 रूपए की दावा राशि का भुगतान करेंगे।