Loading...
अभी-अभी:

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर भिलाई की युवती ने लगाए यौनशोषण के आरोप

image

Jun 30, 2018

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के ऊपर भिलाई की युवती के साथ यौनशोषण के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यकर्ताओ ने बालोद नगर के पुराने बसस्टैंड में फिरोज खान का पुतला दहन कर राहुल गाँधी और फिरोज खान के मुर्दाबाद के नारे लगाए वहीं छत्तीसगढ़ के बेटी को राजनीति में उच्चा पद का लालच देकर ऐसे कृत्य करने वालो के खिलाफ जल्द गिरफ्तारी की मांग की जहा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी सिर्फ दिखावा करती है जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता है खुद पार्टी के बढे पदाधिकारी ऐसे कृत्य करते है महिला का सम्मान होना चाहिए न की अपमान तत्काल ऐसे कृत्य करने वाले को पार्टी से बाहर करना चाहिए जहा इस मामले में राहुल गाँधी को खुद को शर्म आना चाहिए वही कांग्रेस को महिला का शोषण करने वाली पार्टी बताया। 

बता दें की कुछ दिनों पहले भिलाई के एक युवती ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर बैंगलोर के एक कार्यक्रम में राजनीति में उच्च पद देने के बहाने उसका यौनशोषण करने का आरोप लगया है जिसके बाद भाजपा लगातर पुतलादहन कर अपना विरोध जाता रही है वही पूरे मामले में राहुल गाँधी को दोषी बता रही है। 

भुनेश्वरी ठाकुर जिला अध्यछ भाजपा महिलामोर्चा बालोद 
महिला के सम्मान में पुतलादहन किया गया है कांग्रेस की नीति है वो गलत है कांग्रेस के लोग महिला का शोषण करते है ऐसे कृत्य करने वाले को अपने पद से नहीं जीवन से त्याग करना चाहिए कहीं भी अगर महिला का अनहित होगा तो महिला मोर्चः हमेशा उनके साथ है।

दीपा साहू भाजपा नेत्री
कांग्रेस ने जो महिला के साथ अत्याचार किया वो निंदनीय है उस पर शक्त से शक्त कार्यवाही होना चाहिए।