Loading...
अभी-अभी:

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर मुख्यमंत्री बघेल ने समस्त पशु चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं

image

Apr 25, 2020

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के समस्त पशु चिकित्सकों को 25 अप्रैल विश्व पशु चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पशुधन के जीवन रक्षा और उनके संवर्धन में पशु चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आप सबके प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ राज्य में पशुधन की रक्षा और उन्नत नस्ल के पशुधन को बढ़ावा मिला है।

पशुधन का मानव जीवन से शुरू से ही गहरा नाता

छत्तीसगढ़ राज्य में पशुधन नस्ल सुधार कार्यक्रम और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में समस्त पशु चिकित्सकों के प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि पशुधन का मानव जीवन से शुरू से ही गहरा नाता रहा है। पशु हमारी सभ्यता और संस्कृति ही नहीं अपितु हमारी समृद्धि और अर्थव्यवस्था के संवाहक रहे हैं। पशुओं की देखभाल और उनके संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई सुराजी योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों को आप सबके प्रयासों से ही पशु नस्ल सुधार केन्द्र का स्वरूप मिल सका है।