Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ : पूजा अर्चना कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया पहले हरेली पर्व

image

Aug 11, 2018

रवि शुक्ला - छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली पर्व आज धूमधाम से मनाया गया इस दौरान ग्राम देवताओ की पूजा अर्चना की गयी किसानो ने अपने कृषि यंत्रो की पूजा की लोगो ने विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़िया पकवानो का आनंद लिया वही बच्चो ने भी गेड़ी का भरपूर मजा लिया हरेली पर्व में घर-आँगन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा झलकती हुई दिखाई देती है यह पर्व मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में ही मनाया जाता है हरेली पर्व किसानो का प्रमुख त्यौहार है इस पर्व में कृषि औजारो जैसे नागर, गैती, रापा, केजव्हील जैसे कृषि यंत्रो की पूजा की जाती है और भगवान से अच्छी फसल की कामना की जाती है।

हरियाली के प्रतिक इस पर्व के दिन पूजा-अर्चना मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलो का आयोजन किया जाता है गांव में लोग देवताओ को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के मिठाईया चढ़ाकर कुलदेव और महादेव की आराधना कर कुसल मंगल की कामना करते है पर्व को मनाने क्षेत्र के लोगो में उत्साह देखा गया सावन में कई दिनों के बाद बरसात हुई है जिसका किसान बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

हरेली पर्व छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्यौहार माना जाता है इस पर्व के लिए लोगो में खासा उत्साह देखने को मिलता है इस पर्व में गेड़ी दौड़ होता है और युवाओ और बच्चो के द्वारा बॉस की गेड़ी बना कर दौड़ लगते है इसके अलावा कबड्डी और कुश्ती का आयोजन कर ग्रामीण अंचलो में लोग मनोरंजन करते है मौसमी बीमारियो और बरसात के बीमारियो से रक्षा के लिए घर-घर नीम की टहनी लगाई जाती है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में जगह जगह पर नारियल फेकने एवं अन्य किस्मो के दांव लगाये जाते हैं और इस त्यौहार में अलग अलग समाजो में भिन्न भिन्न तरीको से इस त्यौहार को मनाते है।