Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीडीपी और बैंको के संविलियन को लेकर मोदी सरकार पर कसा तंज

image

Aug 31, 2019

ओम शर्मा : देश में गिरती जीडीपी और बैंको के संविलियन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री को ये पता नहीं है कि 1 लाख 86 हजार करोड़ आरबीआई से सरकार निकाल कर ले रही है उसका क्या करना है। स्थिति ये है कि जो बंग्लादेश की करंसी है भारत उससे भी नीचे आ गया है। आज पूरे देश में मंदी का दौर है अर्थव्यवस्था चौपट है। यहां के भाजपा नेताओं से मैं कहना चाहूंगा कि आप पहले देश की चिंता करे। रमन सिंह जी और विक्रम उसेंडी भाजपा अध्यक्ष अब बयान दे कि इतनी गिरावट क्यों आई। बैंकों का जो संविलियन किया जा रहा है इससे हजारों अधिकारी-कर्मचारी बेरोजगार हो जायेंगें।

लगातार छटनी चल रही है देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। बता दे कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच प्रतिशत रह गयी है। यह पिछले छह साल से अधिक अवधि का न्यूनतम स्तर है। विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में यह गिरावट आई है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है। इससे पहले वित्त वर्ष 2012-13 की जनवरी से मार्च अवधि में देश की आर्थिक वृद्धि दर सबसे निचले स्तर 4.9 प्रतिशत पर रही थी।