Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः चित्रकूट जलप्रपात जिसे देखने को हजारों की संख्या में जुटते हैं सैलानी

image

Nov 5, 2019

बस्तर को कौन नहीं जानता, यहां आए दिन नक्सलियों की गोली और बम के धमाकों की आवाज गूंजती है। मगर इसी बस्तर की हसीन वादियों में कई पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं। इसमें चित्रकूट जलप्रपात, जिसे मिनी निआग्रा भी कहा जाता है। इसे देखने देश से ही नहीं विदेश से भी सैलानी हजारों की संख्या में बस्तर पहुंचते है। दूरदराज से आने वाले लोगों के मन में बस्तर को लेकर कई सवाल आते हैं क्योंकि बाहर से आए लोगों ने बस्तर के बारे में और यहां के नक्सलियों के बारे में सुना होता है। बिना नक्सलियों की परवाह करें सैलानी बस्तर पहुंचते हैं।

सैलानियों ने बस्तर और वहां के लोगों के बारे में कहा सब बहुत अच्छा

बस्तर की हसीन वादियों को और यहां के लोगों से मिलते हैं तो उनके मन से लाल आतंक का खौफ खत्म हो जाता है। दूरदराज से आए लोगों ने बताया कि बस्तर आने से पहले उनके मन में नक्सलवाद को लेकर कई विचार आ रहे थे, मगर यहां पहुंचने के बाद और चित्रकूट देखने के बाद नक्सलवाद का नामोनिशान भी उन्हें नहीं दिखा। चित्रकूट जलप्रपात देखने और घूमने आए लोगों ने बताया कि यहां से जाने के बाद हम अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को यह जरूर बताएंगे कि बस्तर में नक्सली जैसा कुछ भी नहीं बस्तर बहुत सुंदर है। चित्रकूट जलप्रपात देखकर आनंद तो आएगा ही और बस्तर के लोग भी बहुत अच्छे हैं।