Loading...
अभी-अभी:

दुर्गः वेतन में कटौती को लेकर सफाई कर्मियों ने किया निगम का घेराव

image

Jul 25, 2019

चंद्रकांत देवगन- वेतन में कटौती और भुगतान नहीं होने से नाराज सफाई कामगारों ने भिलाई नगर निगम कार्यालय को घेराव कर दिया। निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर शहर भर का कचरा फेककर जमकर नारेबाजी की। कामगारों के विरोध प्रदर्शन की वजह से जोन-3 की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जून माह के वेतन में कटौती और शर्त के मुताबिक वेतन नहीं दिए जाने से सफाई कर्मचारी नाराज हैं।

सफाई कर्मियों का कहना है कि निगम की ओर से अधिकृत ठेकेदार ने सफाई कर्मियों के वेतन में 1 से 7 दिनों मजदूरी में कटौती की है। 15 जुलाई को इसकी जानकारी नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित में जानकारी दी गई थी। निगम में 6 जोन आते हैं, जिसमें 3 जोन से पहुंचे साफिया कर्मियों ने विभिन्न वार्डो की सफाई करने वाले 23 सफाई कर्मियों के मजदूरी में 1 से 7 दिनों की कटौती की जानकारी दी थी। इसके बाद भी अब तक उन्होंने मजदूरों को वेतन दिलाने का प्रयास नहीं किया। चार साल बाद सफाई कार्य का ठेका करने में सफल तो हो गई, लेकिन अब यह व्यवस्था भी विवादों में आ गई है। सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।

सफाई कर्मियों को दिए जाने वाले रेनकोट, गमबूट भी उपलब्ध नहीं

ठेकेदार ने अब तक सफाई कर्मियों को दिए जाने वाले रेनकोट, गमबूट भी उपलब्ध नहीं कराया है। जिससे नालियों की सफाई के दौरान बीमारियों की आशंका बनी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार के सामने कचरा भी डाल दिया है। अधिकारी कर्मचारी बदबू से परेशान होकर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने किसी को कचरा हटाने नहीं दिया है। भिलाई नगर निगम में जून 2019 से सभी जोन के सभी वार्डों को ठेका पद्धति से सफाई कराने हेतू ठेका एजेंसी PV रमन को ठेका अनुबंध के अनुसार काम निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया गया था। 5 घण्टे तक निगम के अधिकारी बंधक बनकर अंदर फंसे रहे। इसके पुर्व अप्रैल 2017 से मई 2019 तक 26 माह निगम प्रशासन द्वारा ठेका नहीं होने के कारण छग शासन के दिशा निर्देश पर अपने पूरी जिम्मेदारी पर सफाई कार्य संचालित किया जा रहा था, ठेका प्रथा को वापस लाने से सफाई कर्मी लगातार विरोध में उतर रहे हैं।